जानिए कैसे पहुंचे रवीश कुमार बिहार की गलियों से शोहरत की बुलंदियों तक....

जानिए कैसे पहुंचे रवीश कुमार बिहार की गलियों से शोहरत की बुलंदियों तक....



आज जिस शख्सियत के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो किसी पहचान की मोहताज़ नहीं है। आप सभी लोग उन्हें रोज़ टेलीविज़न पर देखते हैं। हम बात कर रहे हैं मशहूर पत्रकार रवीश कुमार जी की। रवीश जी का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी जिले में हुआ था। उन्होंने पटना के एक कान्वेंट स्कूल से अपनी शुरुवाती पढ़ाई पूरी की है। रवीश बचपन से ही सिविल सर्विसेस में जाना चाहते थे इसी कारण इंटर तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद रवीश दिल्ली आ गए।

साल 1990 में रवीश जी दिल्ली आए थे और यहाँ के देशबन्धु कॉलेज में पढ़ने लगे। उन्होंने यहाँ से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई के दौरान वे लगातार सिविल सर्विसेस के एग्जाम देते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। शुरुवात में वे दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में किराय के मकान में रहते थे।


उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ़ फिलॉसोफी की पढ़ाई करी है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन से डिप्लोमा किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 1996 में रवीश ने न्यू दिल्ली टेलेविज़न जिसको NDTV भी कहते हैं ज्वाइन कर लिया।


बहुत जल्द ही अपनी लाजवाब पत्रकारिता की बदौलत लोगों की नज़रो में आने लगे। अपने अलग अंदाज़ और सच्चाई का साथ देने की वजह हिंदी ऑडियंस के बीच अपनी अलग छाप छोड़ने में सफल रहे। उनके शानदार काम की वजह से उन्हें साल 2013 और 2017 में रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।


साल 2019 में उन्हें रेमन मैगसेसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कई सारी किताबें भी लिखी हैं। वे एक सच्चे पत्रकार हैं जो सच्चाई देखते हैं। आपको रवीश कुमार कैसे लगते हैं हमें कमेंट में बताइये।

Previous Post Next Post