सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला सलमान खान को लगा झटका सच जानते हो जाएगी हैरानी........



अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला अ
ब कोई पहुंच चुका है। 14 जून को अभिनेता ने अपने मुंबई आवाज पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिससे उनके चाहने वाले, परिवार और फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल इस केस पर पुलिस की जांच चल रही है। लेकिन लोगों का कहना है कि बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म की वजह से सुशांत लंबे समय से डिप्रेशन में थे।

वहीं, एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा ने इस मामले में 8 बॉलीवुड सितारों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें सलमान खान, आदित्य चोपड़ा करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर जैसे नाम शामिल हैं। यह केस बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में दर्ज किया गया है। जिसकी अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी।


Sushant Singh Rajput

अधिवक्ता सुधीर ओझा ने इन सभी सितारों के खिलाफ धारा 306,109,504,506 IPC के तहत परिवाद दायर किया है। और आरोप लगाया है की सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ षडयंत्र किया गया था। उन्हें बिहारी होने के कारण बायकॉट किया गया था।



विधायक का बड़ा बयान

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर उनके चचेरे भाई और विधायक नीरज बबलू ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मांग की है इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। बॉलीवुड के कई लोग उनसे जल रहे थे।


संजय निरूपम

कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने भी बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कड़े सवाल पूछे हैं। संजय निरूपम ने ट्विट में लिखा- छिछोरे हिट होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सात फिल्में साइन की थी। छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं। क्यों ? फ़िल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग लेवल पर काम करती है। इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला।


करण जौहर का क्यों आ रहा है नाम?

सुशांत ने धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए ड्राइव नाम की फिल्म की थी। इस फिल्म के लिए सुशांत ने कई अच्छे प्रोजेक्ट छोड़ दिए लेकिन ड्राईव पर काम टलता रहा। आखिरकार फिल्म किसी तरह बनी और करण जौहर ने सुशांत को बिना बताए, फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ कर दी। इस वजह से दोनों के बीच अनबन हुई थी, जिसके बाद करण जौहर ने आखिरकार सुशांत के फोन उठाने बंद कर दिए।


आदित्य चोपड़ा के वजह से छोटी थी कई फिल्में ?

यशराज फिल्म्स के साथ सुशांत ने तीन फिल्मों की एक डील साईन की थी। जिसके साथ उन्होंने डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी और शुद्ध देसी रोमांस की। इस बीच संजय लीला भंसाली को राम लीला के लिए सुशांत सिंह राजपूत चाहिए थे। उन्होंने आदित्य चोपड़ा से इस बारे में बात की। लेकिन आदित्य चोपड़ा ने अनुमति नहीं दी। जबकि डील में होते हुए ही रणवीर सिंह ने वह फिल्म कर ली।

इसके बाद माना गया कि आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिक्रे के लिए सुशांत सिंह राजपूत को फाइनल माना जा रहा था। लेकिन फिल्म बनी रणवीर सिंह के साथ।


सालों उलझा रखा इस प्रोजेक्ट में

शेखर कपूर की फिल्म पानी को सुशांत अपनी बड़ी फिल्म मान रहे थे। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी और कई फिल्में छोड़ी थीं। इसे यशराज बैनर ने प्रोड्यूस करने का वादा किया था। लेकिन एक बार फिर उन्हें धोखा मिला..


कई प्रोडक्शन हाउस ने किया बैन?

अफवाहों की मानें सुशांत को कई प्रोडक्शन हाउस ने काम देना बंद कर दिया था- जैसे कि धर्मा, यशराज फिल्म्स, सलमान खान फिल्म्स आदि। इंडस्ट्री में उनके विरोध में एक खेमा बन गया था।

Previous Post Next Post