सुशांत की मौत का असली सबूत है उनका फोन, पुलिस के सवाल जवाब पर बहन ने उगली सारी सच्चाई

सुशांत की मौत का असली सबूत है उनका फोन, पुलिस के सवाल जवाब पर बहन ने उगली सारी सच्चाई


14 जून सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी का आखिरी दिन जिसने सभी को हैरान करके रख दिया, कि आखिर सुशांत ने खुदकुशी क्यों की। अब सामने आई नई रिपोर्ट्स से पता चला है कि उनकी बहन को उनके डिप्रेशन से पीड़ित होने के बारे में पहले से पता था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य सबके सामने लाने के लिए मुंबई पुलिस लगी हुई है। ऐसे में पुलिस ने सुशांत की बहन से बातचीत की है, जिसके चलते कुछ अहम बातें सामने निकलकर आई हैं।



सुशांत की बहन ने पुलिस को बताया कि सुशांत को आर्थिक रूप से कोई परेशानी नहीं थी। आर्थिक रूप से सबकुछ ठीक था। बीते कई हफ्ते से सुशांत को ठीक महसूस नहीं हो रहा था। बहन ने आगे बताया कि वो सुशांत से मिलने उनके बांद्रा वाले फ्लैट पर भी गई थीं। उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि सुशांत के डिप्रेशन के बारे में वो जानती थीं।

लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि सुशांत इतना बड़ा और भयानक कदम उठा लेंगे। फ़ोन चेक करने पर पुलिस को पता चला कि उन्होंने आखिरी कॉल अपने दोस्त महेश कृष्णा शेट्टी को की थी।



फिर इसके बाद उन्होंने अपनी बहन को कॉल किया था और थोड़ी बहुत बात उनसे की थी। महेश ने सुशांत को पलटकर कॉल लगाया था। लेकिन तब तक वो खुदकुशी कर चुके थे, इसलिए कॉल का जवाब नहीं आया और नहीं ही ये पता लग पाया कि आधी रात सुशांत ने महेश शेट्टी को फोन क्यों किया था। इस पूरी कड़ी को सुलझाने के लिए सुशांत का फोन काफी महत्वपूर्ण है। पुलिस उनके फोन रिकार्ड्स चेक कर रही है।
Previous Post Next Post