अर्नब गोस्वामी पर हुआ हमला तो सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, बीजेपी नेता संबित पात्रा और प्रीति गांधी ने कही ये बात

अर्नब गोस्वामी पर हुआ हमला तो सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, बीजेपी नेता संबित पात्रा और प्रीति गांधी ने कही ये बात

For

हमले के बाद अर्नब गोस्वामी ने एक वीडियो जारी किया है। जिसे रिपब्लिक टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इस वीडियो में अर्नब गोस्वामी कह रहे हैं कि उनपर हमला करने वाले कांग्रेस के यूथ वर्कर्स थे।

अर्नब गोस्वामी पर हुआ हमला तो सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, बीजेपी नेता संबित पात्रा और प्रीति गांधी ने कही ये बात
नई दिल्ली: रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक और जाने-माने एंकर अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी  सामिया गोस्वामी पर मुंबई में आज (23 अप्रैव) सुबह 2 अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया है। पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले के बाद अर्नब गोस्वामी ने एक वीडियो जारी कर इस घटना का आरोप कांग्रेस के यूथ वर्कर्स और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर लगाया है। अर्नब गोस्वामी पर हुए हमले के बाद ट्विटर पर वह ट्रेंड में आ गए हैं। अर्नब गोस्वामी से जुड़े कई हैशटैग ट्विटर पर टॉप 10 अंडर ट्रेंड में हैं। ट्विटर यूजर इस हमले की निंदा कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने यही कमेंट किया है कि वह अर्नब गोस्वामी पर हुए हमले के बारे में जानकर हैरान हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने इसे प्रेस की आजादी से जोड़कर देखा है।

अर्नब गोस्वामी पर हुए हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी ट्वीट कर निंदा की है। संबित पात्रा ने लिखा है, 'मैं मुंबई में अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर हुए हिंसक हमले की निंदा करता हूं। यह किसी के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है।  महाराष्ट्र सरकार को इस पर गंभीरता से गौर करने की जरूरत है। अपराधियों को बेखौफ नहीं जाने दिया जाना चाहिए!'

एक अन्य ट्वीट में संबित पात्रा ने लिखा है, क्या कांग्रेस इतना नीचे गिर गई है? क्या कांग्रेस के यही मुल्य है? क्या कांग्रेस पत्रकार और उसकी पत्नी पर हमला करवाया?
Previous Post Next Post