प्रियंका चोपड़ा ने बताया सुबह उठकर निक जोनस की होती है यह डिमांड...........

प्रियंका चोपड़ा ने बताया सुबह उठकर निक जोनस की होती है यह डिमांड...........



प्रियंका चोपड़ा ने बताया सुबह उठकर निक जोनस की होती है यह डिमांड
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी में से एक है। दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने निक की एक प्यारी हैबिट के बारे में बताया।

प्रियंका ने बताया कि निक को सुबह उठकर सबसे पहले उनका चेहरा देखने की आदत है। प्रियंका ने कहा कि सुबह उठकर उनकी आंखें सूजी हुई होती है तो वह निक से कहती हैं कि पहले वह चेहरे पर थोड़ा क्रीम और आंखों में मस्कारा लगा लें। लेकिन निक उन्हें कुछ करने नहीं देते और ऐसे ही सबसे पहले प्रियंका का चेहरा देखते हैं।

लॉकडाउन में साथ  में कर रहे हैं क्वालिटी टाइम स्पेंड...

निक इन दिनों प्रियंका को पियानो सिखा रहे हैं। प्रियंका ने हाल ही में बताया कि निक उन्हें 30-45 मिनट रोज ट्रेनिंग देते हैं। वहीं निक ने प्रियंका को लेकर कहा, 'प्रियंका काफी म्यूजिकल हैं और उनका म्यूजिकल करियर भी रहा है। उन्होंने गाने भी गाए हैं। लेकिन मैं अच्छा टीचर नहीं हूं।'  निक ने यह भी बताया कि प्रियंका उनके शो द वॉइस में उनकी काफी मदद कर रही हैं और वह इसे एंजॉय करती हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निक से जब पूछा गया कि पत्नी प्रियंका के साथ उनका क्वारंटाइन कैसा जा रहा है तो उन्होंने कहा, 'मेरी और प्री(प्रियंका) की शादी को अभी 1.5 साल ही हुआ है। हम दोनों अपने काम की वजह से एक दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते थे, लेकिन इन दिनों हमें एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिला है।'

निक ने आगे बताया, 'इन दिनों हम साथ में वर्कआउट करते हैं, दिन में अपना काम करते हैं और फिर रात में हम साथ होते हैं जो कि बहुत ही प्यारा है। प्रियंका बेस्ट हैं और उनके साथ घर में रहना मुझे अच्छा लग रहा है।'



Previous Post Next Post