दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं की लिस्ट में इस स्थान पर है भारतीय सेना, पाक सेना तो..

दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं की लिस्ट में इस स्थान पर है भारतीय सेना, पाक सेना तो.......




'ग्लोबल फायरपावर्स 2019' की सैन्य शक्ति से संबंधित एक रिपोर्ट हाल ही में प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की सबसे ताकतवर सेना अमेरिका की है। वहीं दूसरे स्थान पर रूस की सेना है। साथ ही इस सूची में 137 देशों की सेनाओं को शामिल किया गया है।


भारतीय सेना की बात करें तो मौजूदा समय में भारत के पास कुल 34,62,500 सैन्य कर्मी हैं। भारत के पास कुल 2082 विमान और 4184 लड़ाकू टैंक हैं। साथ ही भारतीय सेना के पास एक विमानवाहक पोत और कुल 295 नौसेना संपत्तियां भी हैं। भारत का कुल रक्षा बजट 55.2 अरब डॉलर है। इसी के साथ दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं की लिस्ट में भारतीय सेना चौथे स्थान पर है।


पाकिस्तान की बात करें तो पाक सेना के पास कुल 12,04,000 सैनिक हैं। पाकिस्तानी सेना के पास कुल 1342 विमान हैं। इनमें से 348 तो लड़ाकू विमान हैं। पाकिस्तान की सेना का कुल रक्षा बजट 7 अरब डॉलर है। इसी के साथ दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं की लिस्ट में पाकिस्तानी सेना तो 15वें स्थान पर है।
(
Previous Post Next Post