जरीन खान ने बताया, वीर की शूटिंग के दौरान सलमान खान को....

जरीन खान ने बताया, वीर की शूटिंग के दौरान सलमान खान को.......




जरीन खान इन दिनों अपनी बहन, मां और दादाजी के साथ मुंबई में रह रही हैं। हाल ही में उन्होंने फीवर डिजिटल के 100 Hours 100 Stars के दौरान अपने लॉकडाउन शेड्यूल को लेकर बात की। जरीन ने कहा, कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर कर रहे हैं खाते हुए और सोते हुए। वो लोग बहुत लकी हैं जो ऐसा कर पा रहे हैं क्योंकि मुझे तो घर में बहुत काम होता है।
अपने डेली शेड्यूल को लेकर जरीन ने कहा, ये रमजान का महीना चल रहा है तो हम सुबह से लेकर दोपहर के 2 बजे तक वो काम करते हैं। इसके बाद मैं बाकी के घर के काम में लग जाती हूं। मैं फिर 3 घंटे तक काम निपटाती हूं। फिर शाम को मैं अपने फैन्स के साथ इंट्रैक्ट करती हूं और अगर मुझे और फ्री समय मिल जाता तो मैं बेली डांस वीडियोज देख रही हूं और साथ ही कुछ रेसिपी सीख रही हूं क्योंकि मुझे खाना बनाना नहीं आता। हाल ही में मैंने टिक टॉक भी ज्वाइन किया।
जरीन ने आगे कहा, इस लॉकडाउन में मैंने एक चीज सीखी है कि हमें हर चीज की वैल्यू करनी चाहिए। इसके साथ ही मैंने घर में काम करने वाले लोगों की वैल्यू करनी भी सीख ली है कि कैसे वो लोग इतने घरों में काम करते हैं। जरीन ने इस दौरान सलमान के साथ फिल्म वीर में काम करने के एक्सपीरियंस को लेकर कहा, मैं हमेशा उन्हें देखती रहती थी। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि मैं उनके साथ काम कर रही हूं। जरीन से जब पूछा कि क्या उन्हें पता है कि सलमान लॉकडाउन में कैसे टाइम स्पेंड कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, इंस्टाग्राम के जरिए मुझे सब पता चलता है और कभी-कभी वह मैसेज के जरिए भी उनसे बात करती हैं।
Previous Post Next Post