प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की हाॅट तस्वीर, रेड लिप्स देख फैंस हुए दीवाने......

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की हाॅट तस्वीर, रेड लिप्स देख फैंस हुए दीवाने......


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के वैसे लाखों दीवाने हैं। मगर उनकी नई तस्वीर फैंस के बीच खासा चॢचत है। प्रियंका ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक ग्लैमरस तस्वीर पोस्ट की।
कैलिफोर्निया (एएनआई)। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने ससुराल कैलिफोर्निया में है। चूंकि कोरोना संकट के चलते सभी तरह की गतिविधियों पर विराम लगा है। ऐसे में प्रियंका के पास घर में रहने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। यही वजह है कि अन्य सेलेब्रिटीज की तरह वह भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। शनिवार को प्रियंका ने अपनी एक ताजा तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आमतौर पर घर पर एक्टर्स ज्यादा मेकअप के साथ नहीं रहते, मगर प्रियंका की लाल लिपस्टिक ने फैंस को दीवाना बना दिया।

बेहद खूबसूरत लग रहीं प्रियंका


एक्ट्रेस ने यह फोटो अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। वह एक सफेद कॉलर वाला टॉप पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जो उनके चेरी लाल होंठ और डैंगलर इयररिंग्स को फ्लॉन्ट कर रहा है। यह फोटो इसलिए भी खूबसूरत दिखती है क्योंकि धूप उनके चेहरे पर पड़ रही, इससे उनका निखार और बढ़ गया। प्रियंका के चाहने वालों के लिए यह फोटो काफी बेहतरीन है।

A post shared by (@priyankachopra) on May 29, 2020 at 8:42pm PDT

खुद को रोमांचित महसूस कर रही पीसी

तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन दिया, 'चेरी लिप्स और सनशाइन, साथ में से इयररिंग्स, मैं काफी रोमांचित महसूस कर रही हूं।' इस पोस्ट को शेयर किए हुए प्रियंका को तीन घंटे भी नहीं हुए कि करीब 6 लाख लोग इसे लाइक कर चुके। मॉडल मसाबा गुप्ता ने प्रियंका की पोस्ट पर कमेंट किया और 'बेवॉच' स्टार की सुंदरता को "स्टनिंग" बताया।

घर पर बिता रहीं समय

वर्तमान में, प्रियंका अपने पति सिंगर निक जोनास के साथ कैलिफोॢनया घर में रह रही हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इससे पहले, प्रियंका ने भारतीय सेना में अपने माता-पिता की सेवा को याद किया क्योंकि अमेरिका ने मेमोरियल डे मनाया था, और 37 वर्षीय अभिनेता ने वर्दी में अपने माता-पिता की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।

Previous Post Next Post