पालघर मामले के आरोपी ने पुलिस की बढ़ाई परेशानी, साधुओं की हत्या करने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव

पालघर मामले के आरोपी ने पुलिस की बढ़ाई परेशानी, साधुओं की हत्या करने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव



Palghar Accused turned out to be Corona Positive: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) में दो साधुओं और एक ड्राइवर की हत्या के मामले में महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब साधुओं की हत्या (Murder of Sadhu's) के आरोपी की वजह से पुलिस की परेशानी एक बार फिर से बढ़ गई है. दरअसल, साधुयों की हत्या के आरोपी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव (Corona Test Positive) आया है. इसके बाद से महाराष्ट्र पुलिस की चिंता बढ़ गई है. ये आरोपी फिलहाल वाडा थाने (Wada Police Station) में बंद है. उसकी कोविड-19 (COVID-19) जांच पॉजिटिव (Test Positive) आने से पुलिस (Police) और स्वस्थ्य कर्मचारियों (Health Workers) में हड़कंप मचा हुआ है.
जिला सिविल सर्जन डॉ. कंचन वानेरे का कहना है कि वाडा थाने में बंद एक आरोप कोरोना संक्रमित पाया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी का विदेश यात्रा का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है. जिसके चलते प्रशासन की चिंता पहले से ज्यादा बढ़ गई है. अब प्रशासन इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहा है कौन-कौन कर्मचारी या अधिकारी इस आरोपी के संपर्क में आए थे. जिससे ये पता लगने में आसानी हो कि ये संक्रमण आखिर आया कहां से.
डॉ. वानेरे के मुताबिक, ये मामला सामने आने के बाद 23 पुलिसकर्मियों और 20 अन्य आरोपियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है. वहीं संक्रमित आरोपी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल को नौ किशोरों समेत सभी 110 आरोपियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था. जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. वहीं वाडा थाने के लॉकअप में बंद एक आरोपी का शुक्रवार को फिर से कोरोना टेस्ट किया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. अब मेडिकल टीम आरोपी के परिवार का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है. साथ ही उन कर्मचारियों की भी जांच की जा रही है जो आरोपी के संपर्क में आए थे.
Previous Post Next Post