बिस्तर पर लेटे थे धोनी, पत्नी साक्षी ने अचानक मुंह से काटा पैर का अंगूठा, तस्वीर वायरल!

बिस्तर पर लेटे थे धोनी, पत्नी साक्षी ने अचानक मुंह से काटा पैर का अंगूठा, तस्वीर वायरल!




पत्नी साक्षी ने काटा धोनी के पांव का अंगूठा!
नई दिल्ली. कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों सभी खिलाड़ी घर पर ही हैं. एमएस धोनी (MS Dhoni) भी लॉकडाउन की वजह से रांची स्थित अपने घर पर हैं. हालांकि इस बीच खबर है कि एमएस धोनी की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) उनसे थोड़ा नाराज हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि धोनी अपनी पत्नी पर ध्यान नहीं देते. ये आरोप हम नहीं खुद उनकी पत्नी साक्षी ने ही लगाया है. सोशल मीडिया पर साक्षी धोनी ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'वो समय जब आपको 'स्वीटी' की तरफ से आकर्षण की लालसा होती है.'


पत्नी साक्षी ने काटा धोनी के पांव का अंगूठा!

वैसे साक्षी और धोनी (MS Dhoni)  की ये तस्वीर बेहद ही दिलचस्प है. इस फोटो में धोनी बेड पर लेटे हुए हैं और उनके पांव साक्षी की गोद में हैं. तभी साक्षी उनके पांव के अंगूठे को मुंह से काटने का इशारा करते दिख रही हैं. धोनी और साक्षी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है.



साक्षी और धोनी की फोटो वायरल


धोनी और साक्षी के बीच चल रही है 'लड़ाई'

बता दें धोनी (MS Dhoni) और साक्षी के बीच आजकल एक अजब ही किस्म का खेल चल रहा है. साक्षी पिछे कुछ दिनों से लगातार धोनी को स्वीटी-स्वीटी जैसे वीडियो अपलोड कर चुकी हैं. साक्षी (Sakshi Dhoni) ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी होटल में चेक इन कर रहे थे और साक्षी लगातार उन्हें स्वीटी-स्वीटी कहकर पुकार रही थीं लेकिन धोनी ने उन्हें पलटकर भी नहीं देखा. हालांकि साक्षी इसके बावजूद नहीं रुकती और धोनी शर्मा जाते हैं. तभी वह पास में खड़े लोगों से मजाक में कहते दिखे कि क्या वह साक्षी को बाहर कर सकते हैं.
And
Previous Post Next Post