सिंधिया के बाद अब इस नेता ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बीजेपी में हुए शामिल

सिंधिया के बाद अब इस नेता ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बीजेपी में हुए शामिल



भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में उठापटक जारी है। कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले सोमवार देर रात मंत्रिमंडल की बैठक में 20 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफा सौंप दिया था।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा मंगलवार सुबह को दिल्ली से वापस भोपाल पहुंचे। भोपाल में मंगलवार को सत्ता पक्ष कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के विधायक दल की बैठक होने वाली है। भोपाल हवाई अड्डे पर बड़ी तादाद में उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौहान और मिश्रा का स्वागत किया। चौहान ने संवाददाताओं से बातचीत में होली के मौके पर प्रदेश के लोगों को रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश सरकार पर संकट के सवाल पर कहा, 'यह कांग्रेस पार्टी का आतंरिक झगड़ा है।'


मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायक बिसाहू लाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शिवराज सिंह की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मंगलवार को इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थकों ने भी पार्टी को अलविदा कहना शुरू कर दिया है। सिंधिया के वफादार माने जाने वाले शहर कांग्रेस समिति के अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी।

Previous Post Next Post